Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -03-Oct-2022 - बापू

*बापू*

सोने की चिड़िया का हाल देख ले बापू,
आकर आज के परिवेश में।
लुट रही है भोली भाली जनता,
यहां प्यारे भारत देश में।
खेत खलिहान छूटा, गांव शहर भी छूटा, 
लोग बस रहे जाकर विदेश में।
जिन नोटों पर तेरी फोटो है बापू,
चलता वह हर भेष में।
आतंकी, डाकू घूम रहे अब तो बापू,
आज सज्जनों के वेश में।
विकसित तकनीक हुई भारत में बहुत,
जनता हुई खत्म नेताओं के आदेश में। 
क्या यही संदेश दिया था बापू,
तुमने अपने उपदेश में।
हिंदी भूले, अंग्रेजी अपनाई जन जन ने, 
राज़ क्या ये छुपा था संदेश में।।


#दैनिक प्रतियोगिता हेतु 
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   17
8 Comments

Behtreen prastuti 🙏🌺💐

Reply

Khan

06-Oct-2022 11:53 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Gunjan Kamal

05-Oct-2022 06:24 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply